28 Mar 2024, 18:17:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

प्राग, दिव्या ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2019 1:52AM | Updated Date: Oct 4 2019 1:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्बई। भारत के ग्रैंडमास्टर प्रागानंधा आर. और वुमेन इंटरनेशनल मास्टर दिव्या देशमुख ने गुरुवार को वर्ल्ड यूथ चेस चैम्पियनशिप के राउंड-2 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। चेन्नई के प्राग ने पोलैंड के एंटोनी कोजाक को ओपन अंडर-18 कटेगरी में हराया जबकि नागपुर की दिव्या ने लड़कियों की अंडर-14 कटेगरी में भाग्यश्री पाटिल को हराया। 11 राउंड का यह मेगा इवेंट पहली बार भारत में आयोजित हो रहा है। यह भारत में आयोजित होने वाला अब तक का सबसे बड़ा चेस इवेंट है। 14 साल के प्राग चार भारतीयों सहित उन 12 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने अब तक अजेय रहते हुए अधिकतम दो अंक हासिल किए हैं।
 
देश के दूसरे ग्रैंडमास्टर प्राग ने सफेद मोहरों से खेलते हुए किंग्स इंडियन से शुरुआत की। 17वें मूव में उन्होंने नाइट के लिए अपने रूक का बलिदान किया और एंटोनी के किंग पर दबाव बना दिया। पोलैंड के खिलाड़ी ने इसके बाद वापसी की कोशिश की लेकिन प्राग सावधान थे और वह तेजी से जीत की ओर अग्रसर हुए। इसी ग्रुप में अर्मेनिया के जीएम शांत एस. ने शानदार खेल दिखाते हुए चीन के शीजू वांग को हराया। शांत ने अपने पॉन्स के साथ काफी आक्रामक खेल दिखाया और आसानी से जीत हासिल करने में सफल रहे। भारत के अन्य ग्रैंड मास्टर पी. इनियान ने भी आसान जीत दर्ज की।
 
इनियान ने अजरबैजान के रावन अलियेव को हराया। इसी तरह आदित्य मित्तल, श्रीजीत पॉल और ल्यूक मेंडोंका के रूप में अन्य भारतीय भी सुबह के सत्र में जीत हासिल करने में सफल रहे। लड़कियों के अंडर-14 वर्ग में दिव्या देशमुख के सामने भाग्यश्री की एक न चली। दिव्या ने शुरूआत से ही काफी आक्रमक खेल दिखाया और 30 मूव के बाद जीत हासिल करने में सफल रहीं। रक्षिता रवि और धन्या पटेल ने भी इस कटेगरी में आसान जीत हासिल की।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »