29 Mar 2024, 12:17:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत ने जीते 52 पदक लेकिन नहीं मिला क्वालिफिकेशन मार्क

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2019 3:18AM | Updated Date: Sep 29 2019 3:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। भारत ने अपनी मेजबानी में 10वीं एशियाई आयु वर्ग चैंपियनशिप में 15 स्वर्ण, 19 रजत और 18 कांस्य सहित कुल 52 पदक जीते लेकिन उसे टोक्यो ओलम्पिक 2020 के लिए कोई क्वालिफिकेशन मार्क नहीं मिल पाया। एशियाई महाशक्ति जापान ने 47 स्वर्ण सहित 79 पदक, थाईलैंड ने 21 स्वर्ण सहित 63 पदक, हांगकांग ने 15 स्वर्ण सहित 57 पदक और चीन ने 10 स्वर्ण सहित 34 पदक जीते।
 
भारत ने इस चैंपियनशिप के इतिहास में सर्वाधिक पदक जीते लेकिन उसका कोई भी तैराक ओलम्पिक क्वालिफिकेशन मार्क हासिल नहीं कर पाया। उज्बेकिस्तान में हुए पिछले संस्करण में भारत ने पांच स्वर्ण, 13 रजत और 22 कांस्य सहित 40 पदक जीते थे। प्रतियोगिता में साजन प्रकाश ने चार स्वर्ण और दो रजत जीते। साजन ने इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद अफसोस जताया कि कोई भी तैराक ओलम्पिक के लिए ए क्वालिफिकेशन मार्क हासिल नहीं कर पाया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »