19 Apr 2024, 23:44:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

खेल मंत्री ने पहलवानों को नगद पुरस्कार से किया सम्मानित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2019 8:02PM | Updated Date: Sep 25 2019 8:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले पहलवानों को मंगलवार को नगद पुरस्कारों से सम्मानित किया। भारत ने कजाखिस्तान के नूर सुल्तान में हुई विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक रजत और चार कांस्य सहित कुल पांच पदक जीते और साथ ही चार ओलम्पिक कोटा भी हासिल किये। 

भारत का पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2013 की विश्व चैंपियनशिप में एक रजत और दो कांस्य पदक था। खेल मंत्री ने 86 किग्रा फ्रीस्टाइल में रजत पदक जीतने वाले दीपक पुनिया को सात लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया। चार कांस्य पदक जीतने वाले पहलवानों बजरंग पुनिया (पुरुष 65 किग्रा फ्रीस्टाइल), राहुल अवारे (पुरुष 61), रवि कुमार (पुरुष 57) और विनेश फोगाट (महिला 53) को चार-चार लाख रुपये दिए गए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »