29 Mar 2024, 02:05:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कविंदर की विश्व मुक्केबाजी में संघर्षपूर्ण जीत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2019 12:34AM | Updated Date: Sep 16 2019 12:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के कविंदर सिंह बिष्ट ने रुस के एकाटेरिमबर्ग में चल रही आईबा विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता में अपने अभियान की विजयी शुरुआत करते हुए रविवार को 57 किग्रा वर्ग में अपना मुकाबला जीतकर प्रीक्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया। पांचवीं सीड बिष्ट ने चीन के चेन झिहाओ को नजदीकी मुकाबले में 3-2 से हराया। तीन जजों ने भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में अपना फैसला दिया। बिष्ट दूसरी बार विश्व चैंपियनशिप में खेल रहे हैं। 

वह 2017 में क्वार्टरफाइनल तक पहुंचे थे।उनका अगला मुकाबला फिनलैंड के अर्सलान खातेव से होगा। भारत का टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन चल रहा है और वे अपने सात मुकाबलों में से छह जीत चुके हैं। इससे पहले अमित पंघल (52), दुर्योधन सिंह नेगी (69), मनीष कौशिक (63) और  बृजेश यादव (81) अपने मुकाबले जीत चुके हैं। केवल आशीष कुमार (75) चीनी मुक्केबाज से अपना राउंड दो का मुकाबला गंवा चुके हैं। कौशिक ने दो राउंड खेले हैं और वह दोनों जीतकर प्री क्वार्टरफईनल में पहुंच चुके हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »