20 Apr 2024, 10:26:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पंकज आडवाणी ने जीता 22वां विश्व खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2019 12:26AM | Updated Date: Sep 16 2019 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के दिग्गज खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने म्यांमार के ने थ्वे ओ को रविवार को म्यांमार के मांडले में आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स प्रतियोगिता के फाइनल में 6-2 से हराकर खिताब जीत लिया। आडवाणी का यह 22वां विश्व खिताब है। आडवाणी का पिछले साल भी ओ से मुकाबला हुआ था और उन्होंने ओ को पराजित कर खिताब जीता था। ओ का इस हार के साथ अपना पहला विश्व खिताब जीतने का सपना टूट गया। आडवाणी ने यह मुकाबला 150(145)-4, 151(89)-66, 150(127)-50(50), 7-150(63,62), 151(50)-69(50), 150(150)-0, 133(64)-150(105), 150(74)-75(63) से जीता।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »