20 Apr 2024, 08:10:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सौरभ चौधरी ने तोड़ा अपना ही विश्व रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 12:56AM | Updated Date: Sep 15 2019 12:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। उत्तर प्रदेश के युवा और प्रतिभाशाली निशानेबाज सौरभ चौधरी ने राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल में शनिवार को पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया, हालांकि इसे अखिकारिक रूप से नया विश्व रिकॉर्ड नहीं माना जाएगा। राष्ट्रीय शूटिंग ट्रायल टी 7 में युवा ओलम्पिक और एशियाई खेलों के चैंपियन सौरभ ने 246.8 का स्कोर कर 246.3 के अपने ही विश्व रिकॉर्ड को 0.5 अंक के अंतर से तोड़ दिया। एयर Ÿफोर्स के शहजार रिजवी 243.7 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। विश्व चैंपियनशिप की रजत विजेता अंजुम  मुद्गिल ने महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन का टी 6 ट्रायल आसानी से जीत लिया। उन्होंने क्वालिफिकेशन में 1170 और फाइनल में 456 का स्कोर किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »