19 Apr 2024, 14:37:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फेसिंग चैंपियनशिप में पहले ही दिन मध्यप्रदेश ने जीते तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 12:44AM | Updated Date: Sep 15 2019 12:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। नासिक में खेली जा रही वेस्ट जोन फेसिंग चैंपियनशिप के पहले ही दिन मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। यहां खेल एवं युवा कल्याण विभाग से आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार मध्यप्रदेश को पहले दिन ईपी बालक व बालिका टीम और सेबर बालिका टीम में स्वर्ण, जबकि फोइल बालक टीम में रजत और फोइल बालिका टीम में कांस्य पदक हासिल हुआ। मध्यप्रदेश के तलवारबाजों द्वारा अर्जित इस उपलब्धि पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी और संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ. एस. एल. थाउसेन ने प्रसन्नता व्यक्त की और पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
 
नासिक में खेली जा रही चैम्पियनशिप में ईपी बालक टीम में अमित सिंह गुसाई, अंकुर जैन, शंकर पांडेय और अंकित बोर्डे ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं बालिका टीम में अरुणिमा श्रीवास्तव, खुशी, पूजा और अंजलि की चौकड़ी ने स्वर्ण जीता। सेबर बालिका टीम में पूर्णा, रक्षा, रिया गर्ग और कनिका मिश्रा ने रोमांचक फाइनल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फोइल बालक टीम सत्यम, हर्शल, संकेत की टीम ने फाइनल तक का सफर तय करते हुए रजत और फोइल बालिका टीम में निशा तायड़े, सृष्टि सेन, प्रेरणा और काव्या की टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं सेबर बालक टीम ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्का कर लिया हैं। चैम्पियनशिप में टीम इवेंट के बाद व्यक्तिगत मुकाबले खेले जाएंगे। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश की फेसिंग टीम में 24 में से फेसिंग अकादमी के 17 खिलाड़ी शामिल हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »