28 Mar 2024, 20:09:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोनाल्डो ने बनाया जूनियर एशिया रिकॉर्ड, भारत को 4 और पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2019 8:16PM | Updated Date: Sep 10 2019 8:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। साइकिंलग की नयी सनसनी रोनाल्डो लेतोनजाम ने ट्रैक एशिया कप के छठे संस्करण में दूसरे दिन मंगलवार को आईजी स्टेडियम के साइकिंलग वेलोड्रोम में शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर एशिया रिकॉर्ड बना दिया जबकि भारत ने चार और पदक जीत लिए। भारत की जूनियर विश्व चैंपियन टीम के सदस्य रोनाल्डो ने पुरुष जूनियर 200 मीटर टाइम ट्रायल स्पर्धा के क्वालीफाइंग राउंड में 10.065 सेकेंड का समय लेकर चीन के लियू की का 2018 में बनाया 10.149 सेकेंड का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोनाल्डो ने पहले दिन दो स्वर्ण पदक जीते थे जिसमें उन्होंने एक स्वर्ण पदक का और इजाफा कर लिया है।
 
भारत ने इसके अलावा तीन और पदक जीत लिए। भारत ने पहले दिन 12 पदकों पर कब्जा किया था जिसमें चार स्वर्ण पदक शामिल थे। वेंकप्पा शिवा के ने पुरुष जूनियर की व्यक्तिगत परस्यूट तीन किलोमीटर स्पर्धा में 3 मिनट 30.106 सेकेंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता। एलीट पुरुष चार किलोमीटर व्यक्तिगत परस्यूट स्पर्धा में पूनम चंद ने रजत हासिल किया। महिलाओं की एलीट तीन किलोमीटर व्यक्तिगत परस्यूट स्पर्धा में एलंगबाम देवी और इरुंगबाम देवी ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीता।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »