28 Mar 2024, 18:13:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चार भारतीय मुक्केबाजों को पहले राउंड में बाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2019 12:46AM | Updated Date: Sep 9 2019 12:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के चार मुक्केबाजों को सोमवार से रूस के येकाटेरिनबर्ग में शुरू हो रही आईबा पुरुष विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता में बाई मिली है। अमित पंघल (52), कविंदर सिंह बिष्ट (57) और आशीष कुमार (75) सहित कुल चार भारतीय मुक्केबाजों को पहले राउंड में वरीयता मिली है। दूसरी वरीयता मिलने के कारण एशियाई खेलों के स्वर्ण विजेता अमित को पहले राउंड में बाई मिली है और उनके लिए पदक राउंड में पहुंचने का रास्ता आसान मिला है। अमित का पदक राउंड में मुकाबला रियो ओलम्पिक के रजत विजेता तीसरी सीड कोलंबिया के युबेरजेन मार्टिनेज से हो सकता है। अमित पिछली बार 49 किग्रा के क्वार्टरफाइनल में हार गए थे।

एशियाई चैंपियनशिप के रजत विजेता कविंदर सिंह बिष्ट को पांचवीं वरीयता मिली है और उन्हें भी पहले राउंड में बाई मिली है। उनका क्वार्टरफाइनल में चौथी सीड ब्रिटेन के पीटर मैकग्रेल से मुकाबला हो सकता है। आशीष कुमार को सातवीं वरीयता मिली है। उन्हें भी पहले राउंड में बाई मिली है। एशियाई चैंपियनशिप के रजत विजेता आशीष का अंतिम आठ में दूसरी सीड अलाली तुर्क से मुकाबला हो सकता है जो अफ्रीकी खेलों के स्वर्ण विजेता हैं। 91 किग्रा में संजीत को पहले राउंड में बाई मिली है और वह दूसरे राउंड में स्कॉटलैंड के स्कॉट फारेस्ट से भिड़ेंगे। प्रतियोगिता में मनीष कौशिक (63), दुर्योधन सिंह नेगी (69),बृजेश यादव (81) और सतीश कुमार (91) अपनी चुनौती पेश करेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »