23 Apr 2024, 12:24:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गुजरात ने चैंपियन बेंगलुरु को पीटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2019 9:14PM | Updated Date: Aug 31 2019 9:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गुजरात फॉर्च्यून जाएंट्स ने अपने खिलाड़ियों के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत गत चैंपियन बेंगलुरु बुल्स को शनिवार को 32-23 से हराकर प्रो कबड्डी लीग में अपनी पांचवीं जीत दर्ज की और अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गया। गुजरात की 12 मैचों में यह पांचवीं जीत है और उसके 30 अंक हो गए हैं। बेंगलुरु को 12 मैचों में छठी हार का सामना करना पड़ा लेकिन वह 33 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर कायम है। इस मुकाबले में गुजरात ने आधे समय तक 18-12 की बढ़त बना ली थी और इस बड़त को उसने दूसरे हॉफ में भी बरकरार रखा। गुजरात की तरफ से सचिन ने पांच, मोरे जी बी ने पांच, परवेश भैंसवाल ने चार, रोहित गुलिया ने चार और सुनील कुमार ने तीन अंक जुटाए। गुजरात ने रेड से 11, डिफेंस से 13 और ऑलआउट से चार अंक बटोरे। बेंगलुरु ने डिफेंस में तो 13 अंक लिए लेकिन रेड से उसे नौ अंक ही मिल पाए। बेंगलुरु की टीम गुजरात को एक बार भी ऑलआउट नहीं कर पायी। बेंगलुरु के लिए सौरभ नंदल ने सर्वाधिक आठ अंक बटोरे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »