19 Apr 2024, 04:25:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्टेयर्स फाउंडेशन की विशेषज्ञ परिषद के अध्यक्ष बने समीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2019 7:23PM | Updated Date: Aug 29 2019 7:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नईदिल्ली। खेलों के क्षेत्र में देश के प्रमुख गैर लाभकारी संगठन स्टेयर्स फाउंडेशन की विशेषज्ञ परिषद का अध्यक्ष समीर कपूर को बनाया गया है। स्टेयर्स (सोसायटी फॉर ट्रांसफार्मेशन, इन्क्लुजन एंड रिकगनिशन थ्रू स्पोर्ट्स) फाउंडेशन के संस्थापक और भारतीय खेल प्राधिकरण की संचालन परिषद के सदस्य सिद्धार्थ उपाध्याय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। समीर कपूर एनडीटीवी इंडिया के पूर्व सीइओ हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इस नयी भूमिका में आने की बहुत खुशी है। भारत एक युवा देश है और खेलों के जरिए युवाओं को नयी दिशा दी जा सकती है।
 
मुझे स्टेयर्स फाउंडेशन का हिस्सा बनने पर काफी खुशी महसूस हो रही है। उपाध्याय ने कहा कि स्टेयर्स फाउंडेशन भारत को विश्व में खेलों के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिये प्रतिबद्ध है। खेल समाज को सही दिशा में ले जाने और प्रतिभा को उभारने के सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने इस बात पर खुशी जतायी कि कपूर स्टेयर्स की विशेषज्ञ परिषद से जुड़ रहे हैं और शिक्षा तथा कारपोरेट क्षेत्र के उनके विशाल अनुभव का स्टेयर्स को फायदा मिलेगा। स्टेयर्स को 2016 में खेल मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन  पुरस्कार प्रदान किया गया था।        
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »