29 Mar 2024, 12:22:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पैरा एथलीट दीपा मलिक बनीं खेल रत्न

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2019 6:33PM | Updated Date: Aug 29 2019 6:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रियो पैरालम्पिक की रजत पदक विजेता पैरा एथलीट दीपा मलिक को गुरूवार को राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में एक समारोह में देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया। समारोह में राजीव गांधी खेल रत्न, द्रोणाचार्य, अर्जुन पुरस्कार, ध्यानचंद अवॉर्ड, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार, तेनजिंग नोर्गे राष­ट्रीय साहस पुरस्कार और मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्राफी प्रदान की गई।

दीपा के साथ विश्व के नंबर एक पहलवान बजरंग को खेल रत्न मिलना था लेकिन विश्व चैंपियनशिप की तैयारी के लिए विदेश में अपनी ट्रेनिंग में व्यस्त होने के चलते बजरंग समारोह में शामिल नहीं हो पाए। बजरंग को बाद में यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। दीपा मलिक पैरालंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक 58 राष्ट्रीय और 23 अंतर्राष्ट्रीय पदक जीते हैं। दीपा को इससे पहले पद्यश्री और अर्जुन अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। दीपा व्हीलचेयर पर जब यह सम्मान लेने पहुंची तो राष्ट्रपति ने खुद अपनी जगह से आगे आकर उन्हें यह अवॉर्ड प्रदान किया। उस समय पूरा दरबार हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »