28 Mar 2024, 18:47:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

खेल दिवस पर पूर्वोत्तर के स्कूलों में होगा खिताबी मुकाबला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2019 1:43AM | Updated Date: Aug 29 2019 1:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। एशिया महाद्वीप की सबसे बड़ी युवा फुटबॉल  प्रतियोगिता सुब्रतो कप अंतराष्ट्रीय फुटबाल टूर्नामेंट के अंडर 14 सब-जूनियर लड़कों का फाइनल गुरूवार को डॉ अम्बेडकर स्टेडियम में खेला जायेगा। फाइनल सैदान सेकेंडरी स्कूल, मिजोरम और यूनिक मॉडल अकादमी मणिपुर के बीच राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर खेला जाएगा। विजेता को 3,00,000 रुपये और उप विजेता को  1,75,000 रुपये की धनराशि से पुरस्कृत किया जायेगा। भारतीय वायु सेना के एयर मार्शल पी पी बापट फाइनल में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। यूनिक मॉडल अकादमी स्कूल ने अफगानिस्तान के इस्तेकलाल स्कूल को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से और मिजोरम के सैदान सेकेंडरी स्कूल ने असम के बेतकुची हाई स्कूल को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनायीं। सैदान स्कूल और यूनिक अकादमी दोनों ने प्रतियोगिता में चार मैच खेले हैं और चारों में जीत हासिल की है। सैदान की तरफ से हुनमाविया ने 7 गोल किये हैं जबकि यूनिक की तरफ से वाइ मोहनिस ने 6 गोल किये हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »