28 Mar 2024, 20:18:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बेंगलुरु बुल्स से टकराकर हारे तलाइवास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 1:02AM | Updated Date: Aug 18 2019 1:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। गत चैंपियन बेंगलुरु बुल्स ने प्रो कबड्डी लीग के सातवें सत्र के चेन्नई चरण के शुरुआती मुकाबले में तमिल तलाइवास को शनिवार को 32-21 से हरा दिया। जवाहरलाल नेहरु इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बेंगलुरु की जीत के हीरो रहे पवन सहरावत जिन्होंने 20 रेड से 11 अंक जुटाए। सौरभ नांदन ने छह टैकल से पांच अंक लेकर बेंगलुरु की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। बेंगलुरु ने रेड से 15, डिफेंस से 10 और ऑलआउट से चार अंक जुटाए। तमिल टीम ने रेड से 15 अंक जुटाए लेकिन डिफेंस में उसे छह अंक ही मिले। तमिल के लिए अजय ठाकुर ने 14 रेड में चार अंक और रण सिंह  ने डिफेंस में चार टैकल से तीन अंक बटोरे। बेंगलुरु की आठ मैचों में यह पांचवीं जीत है और वह 27 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। तमिल को सात मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा और वह 20 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »