29 Mar 2024, 06:45:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बजरंग पूनिया को मिलेगा खेल रत्न, WFI ने इनकी भी की थी सिफारिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2019 4:38PM | Updated Date: Aug 16 2019 4:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया को इस साल राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह अवार्ड खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाला भारत का सर्वोच्च सम्मान है। इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को इस बात की जानकरी दी। सूत्र ने कहा कि पुनिया को कुश्ती के क्षेत्र में लगातार अच्छा करने के लिए अवार्ड दिया जाएगा। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने इस प्रतिष्ठित अवार्ड के लिए पूनिया के साथ ही महिला पहलवान विनेश फोगाट को यह अवार्ड देने की सिफारिश की थी।
 
पूनिया ने हाल ही में तबिलिसी ग्रां प्री में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। वह ईरान के पेइमान बिबयानी को मात देकर 65 किलोग्राम भारवर्ग में सोने का तमगा जीतने में सफल रहे थे। अपने भारवर्ग में मौजूदा नंबर-1 खिलाड़ी पूनिया ने चीन में आयोजित एशियाई चैम्पियनशिप में जीत हासिल कर एशियाई महाद्वीप में अपनी बादशाहत साबित की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »