20 Apr 2024, 21:42:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मैरी कॉम के चयन पर खेल मंत्रालय ने मांगा जवाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2019 12:52AM | Updated Date: Aug 11 2019 12:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैरी कॉम को मिले सीधे प्रवेश के बाद शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बॉक्सिंग फेडरेशन के इस फैसले के बाद अब खेल मंत्रालय भी इस विवाद में कूद पड़ा है और बॉक्सिंग फेडरेशन से इस मामले पर जवाब पर मांगा है। जानकारी के मुताबिक खेल मंत्रालय ने नोटिस भेजकर इस ट्रॉयल की पूरी जानकारी मांगी है।

केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजीजू बिना ट्रॉयल के किसी भी खिलाड़ी के चयन पक्ष में नहीं हैं। इसी कारण इस मुद्दे पर सफाई मांगी गई है। खेल मंत्रालय के स्पोर्ट्स कोड 2011 के मुताबिक भारत सरकार से सहायता लेने वाले सभी खेल संघों को इंटरनेशनल इवेंट कराने से पहले ट्रायल कराना अनिवार्य है, लेकिन बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने नियम के उलट वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए 51 किग्रा और 69 किग्रा वेट कैटेगरी के ट्रायल नहीं कराए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »