18 Apr 2024, 18:23:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बंगाल की मुंबई पर रोमांचक जीत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2019 1:51AM | Updated Date: Aug 10 2019 1:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बंगाल वारियर्स ने प्रो कबड्डी लीग के बेहद रोमांचक मुकाबले में शुक्रवार को यू मुम्बा को दो अंकों के अंतर से 32-30 से हरा दिया। बंगाल ने पाटलिपुत्र इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले हाफ में 11-16 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए मुंबई को पराजित किया। बंगाल की पांच मैचों में यह तीसरी जीत है और उसके 17 अंक हो गए हैं जबकि मुंबई की सात मैचों में यह चौथी हार है और उसके 18 अंक हैं। बंगाल तालिका में पांचवें और मुंबई चौथे स्थान पर है। बंगाल की तरफ से के प्रपंजन ने छह, मनिंदर सिंह ने पांच और बलदेव सिंह ने पांच अंक जुटाए। मुंबई के लिए अर्जुन देशवाल ने सर्वाधिक 10 अंक जुटाए लेकिन वह टीम की हार को नहीं टाल सके। बंगाल ने रेड से 17 और डिफेंस से 13 अंक तथा मुंबई ने रेड से 13 और डिफेंस से 10 अंक जुटाए। मैच में चार मिनट शेष रहते स्कोर 27-27 से बराबर हो चुका था लेकिन इसके बाद बंगाल ने बढ़त बनायी और दो अंकों के अंतर के साथ जीत हासिल की।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »