23 Apr 2024, 13:14:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

15 साल की स्रेहा ने जीता महिला गोल्फ खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2019 10:58PM | Updated Date: Aug 9 2019 10:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। हैदराबाद की 15 साल की अमेच्योर गोल्फर स्रेहा सिंह ने शुक्रवार को तीसरे और अंतिम राउंड में शानदार प्रदर्शन कर हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के 11वें चरण का खिताब जीत लिया। स्रेहा ने आखिरी राउंड में पार 71 का कार्ड खेला जबकि दूसरे राउंड में बढ़त बनाने वाली वाली वाणी कपूर ने छह ओवर 77 का निराशाजनक कार्ड खेलकर खिताब जीतने का मौका गंवा दिया।
 
दूसरे राउंड के बाद वाणी के पास स्रेहा पर पांच शॉट की बढ़त थी लेकिन तीसरे राउंड के बाद वह एक शॉट पीछ्हे रहकर दूसरा स्थान ही हासिल कर सकीं। स्रेहा ने 222 के स्कोर के साथ खिताब जीता जबकि वाणी 223 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। गौरिका बिश्नोई (76) को तीसरा और अनन्या दातार (76) को चौथा स्थान मिला। स्रेहा इस सत्र में खिताब जीतने वाली पहली अमेच्योर बनी हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »