29 Mar 2024, 07:59:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्टेयर्स फाउंडेशन बोर्ड के चेयरमैन बने अजीत शरण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2019 7:40PM | Updated Date: Aug 7 2019 7:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय खेल मंत्रालय के पूर्व खेल सचिव अजीत एम शरण को खेलों के क्षेत्र में देश के प्रमुख गैर लाभकारी संगठन स्टेयर्स के बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है। स्टेयर्स (सोसायटी फॉर ट्रांसफार्मेशन, इन्क्लुजÞन एंड रिकगनिशन थ्रू स्पोर्ट्स) के संस्थापक और भारतीय खेल प्राधिकरण की नियंत्रण संस्था के सदस्य सिद्धार्थ उपाध्याय ने बुधवार को यह जानकारी दी थी। उपाध्याय ने कहा,‘‘ स्टेयर्स फाउंडेशन भारत को विश्व में खेलों के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिये प्रतिबद्ध है। खेल समाज को सही दिशा में ले जाने और प्रतिभा को उभारने का सशक्त माध्यम है।

हमें खुशी है कि शरण स्टेयर्स के साथ जुड़ रहे हैं और वह अपने विशाल अनुभव तथा कौशल से हमें आगे ले जाने में मदद करेंगे। हम जल्द ही इस क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्यक्रमों की घोषणा करेंगे।’’ स्टेयर्स को 2016 में खेल मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया था। स्टेयर्स के साथ जुड़ने पर शरण ने कहा,‘‘ देश में खेलों को लेकर अपार संभावना है और स्टेयर्स फाउंडेशन इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसके लिये सरकार और समाज को एक साथ प्रयास करने की जरूरत है। मुझे पूरा यकीन है कि आने वाले वर्षां में स्टेयर्स भारत को खेलों में आगे ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण काम करेगा।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »