24 Apr 2024, 15:14:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वॉलीबॉल टीम अंडर-23 एशियन चैंपियनशिप के क्वार्टर में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2019 1:15AM | Updated Date: Aug 7 2019 1:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत की अंडर-23 पुरूष वॉलीबॉल टीम ने म्यांमार में चल रही एशियन चैंपियनशिप में थाईलैंड से कड़े मुकाबले में 2-3 की पराजय झेलने के बावजूद अपने ग्रुप डी से क्वार्टरफाइनल मुकाबले में जगह बना ली है। भारतीय टीम का यह आखिरी ग्रुप मैच था और अपने ग्रुप डी में शीर्ष पर रहते हुये अंतिम आठ में उसने जगह बना ली। इस ग्रुप में न्यूजीलैंड, चीन और थाईलैंड अन्य टीमें है। यह पहला मौका है जब भारतीय पुरूष टीम ने एशियन चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले अमित गुलिया की अगुवाई वाली टीम ने चीन और न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की थी जिससे वह ग्रुप डी में छह अंक लेकर शीर्ष पर रही। भारत के अलावा चीन क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाली अन्य टीम है जिसके भारत के समान अंक है।
 
थाईलैंड अगले दौर में नहीं जा सकी है और अब 9वें से 16वें स्थान के क्लासिफिकेशन में उतरेगी। भारत ने थाईलैंड के खिलाफ अपने मैच में बढ़िया शुरूआत की और पहले सेट में 25-15 से आसान बढ़त बना ली। थाईलैंड ने फिर दूसरे सेट में अपने खेल का स्तर ऊंचा उठाते हुये कड़े संघर्ष में 25-23 से जीत दर्ज कर ली। अगले सेट में भी थाईलैंड ने जीत दर्ज की। लेकिन चौथा सेट भारत ने जीत मैच को फाइनल सेट में पहुंचा दिया। हालांकि थाई टीम ने इस बार 13-15 से हार झेली। भारत ने मैच में कड़ा संघर्ष किया लेकिन हार झेलनी पड़ी। लेकिन अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहने की बदौलत वह अंतिम आठ में पहुंच गयी। कोच प्रीतम सिंह  चौहान ने अपनी टीम के अगले दौर में पहुंचने पर खुशी जताई, लेकिन थाईलैंड से हार को खिलाड़यिों के लिये आगे सतर्क रहने की चेतावनी भी दी। भारतीय टीम 1 से आठवें स्थान के क्लासिफिकेशन राउंड में अब दो मैच कजाखिस्तान और जापान से खेलेगी और फिर क्वार्टरफाइनल मुकाबले में उतरेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »