29 Mar 2024, 17:32:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत ने चीन और न्यूजीलैंड को हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2019 5:10PM | Updated Date: Aug 4 2019 5:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत ने म्यांमार में खेली जा रही अंडर-23 एशियाई पुरुष वॉलीबाल चैंपियनशिप में शानदार शुरुआत करते हुए दो दिन में चीन और न्यूजीलैंड को हरा दिया। भारत ने पूल डी में चीन को पांच सेटों के संघर्ष में 3-2 से और न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया। चीन के खिलाफ भारतीय कप्तान अमित गुलिया ने 22 अंक और केरल के शॉन जान ने 23 अंक बनाये। भारत ने चीन को 22-25, 29-27, 25-17, 25-27, 15-11 से पराजित किया। भारतीय टीम ने फिर न्यूजीलैंड को 25-18, 25-14, 25-12 से हराया। भारतीय टीम का सोमवार को थाईलैंड से मुकाबला होगा। हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें अगले दौर में पहुंचेंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »