24 Apr 2024, 05:40:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टोक्यो ओलंपिक की उलटी गिनती शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2019 7:50PM | Updated Date: Jul 24 2019 7:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरू। जापान के टोक्यो में 24 जुलाई 2020 से शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों की उलटी गिनती शुरू हो गयी है और खेलों के इस सबसे बड़े आयोजन में भारतीय महिला एवं पुरूष हॉकी टीमों के कप्तानों रानी तथा मनप्रीत सिंह ने इतिहास रचने की उम्मीद जताई है। टोक्यो में 24 जुलाई से नौ अगस्त 2020 तक ओलंपिक खेलों का आयोजन होना है। इसमें हॉकी के प्रारंभिक राउंड 25 जुलाई से शुरू हो जाएंगे और दोनों वर्गों की भारतीय हॉकी टीमें फिलहाल इन खेलों में क्वालीफाई करने पर नजरें लगाये हुये हैं। पुरूष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत ने कहा,‘‘ओलंपिक का काउंटडाउन शुरू हो गया है और टीम बैठकों में हम लगातार इस बात को याद कराते रहते हैं कि ओलंपिक के पहले हॉकी मैच में अब कितने दिन बचे हैं।
 
हम ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने के लिये लगातार तैयारी कर रहे हैं। लगातार खिलाड़यिों को याद कराने से उन्हें व्यक्तिगत तौर पर अपनी जिम्मेदारी याद रहती है।’’ मनप्रीत ने कहा,‘‘न केवल खिलाड़ी बल्कि कोचिंग स्टाफ भी 2020 ओलंपिक के बारे में हमें याद कराता रहता है और साथ ही जो हमारा लक्ष्य है। हमें अपनी कमियों को दूर करने के लिये अब बहुत कम समय रह गया है। साथ ही हमें ओलंपिक टेस्ट इवेंट और बेल्जियम दौरे के लिये भी तैयारियां करनी है जिसका नवंबर में होने वाले क्वालिफाइंग इवेंट पर भी असर पड़ेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »