29 Mar 2024, 20:52:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जयपुर ने मुंबई को दी करारी शिकस्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2019 1:03AM | Updated Date: Jul 23 2019 1:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। दीपक हुड्डा, नितिन रावल और दीपक नरवाल के दमदार प्रदर्शन से जयपुर पिंक पैंथर्स ने यू मुम्बा को प्रो कबड्डी लीग के सातवें सत्र के मुकाबले में सोमवार को एकतरफा अंदाज में 42-23 से हरा दिया। जयपुर टीम की जीत में दीपक ने 11, नितिन ने 7 और दीपक नरवाल ने 6 अंक जुटाए। मुंबई की तरफ से अभिषेक सिंह ने सात और डोंग ली ने छह अंक जुटाए। जयपुर ने रेड से 25 और डिफेंस से 11 अंक जुटाए जबकि मुंबई ने रेड से 18 और डिफेंस से मात्र पांच अंक बटोरे। जयपुर ने टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की है जबकि मुंबई को दो मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »