18 Apr 2024, 09:08:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सरबजोत ने जीता भारत का नौंवां स्वर्ण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2019 1:57AM | Updated Date: Jul 19 2019 1:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जल्द ही 18 साल के होने जा रहे सरबजोत सिंह ने जर्मनी के सुहल में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप राइफल / पिस्टल / शॉटगन चैंपियनशिप के छठे दिन शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 10मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। सरबजोत ने फाइनल में 239.6 के स्कोर के साथ स्वर्ण जीता जबकि 14 साल की ईशा सिंह ने बुधवार को इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था। भारत पदक तालिका में नौ स्वर्ण, नौ रजत और चार कांस्य पदक सहित कुल 22 पदक जीतकर सबसे आगे बना हुआ है।

चीन सात स्वर्ण, सात रजत और छह कांस्य पदक सहित 20 पदक जीतकर तालिका में दूसरे स्थान पर है। सरबजोत 575 के स्कोर के साथ क्वालिफिकेशन में पांचवें स्थान के साथ फाइनल में पहुंचने वाले एकमात्र भारतीय थे। आठ खिलाड़ियों के 24 शॉट के फाइनल में सरबजोत ने धीमी शुरुआत की लेकिन सातवें शॉट के बाद उन्होंने गति पकड़ी और अंत में लगभग दो अंक के अंतर से स्वर्ण पदक जीत लिया। चीन के निशानेबाजों ने रजत और कांस्य पदक जीता।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »