28 Mar 2024, 14:22:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशिया को फतह करने लेबनान रवाना भारत की लड़कियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2019 6:02PM | Updated Date: Jul 18 2019 6:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। लेबनान के बेरूत में 20 से 29 जुलाई के बीच खेली जाने वाली 15वीं एशियन जूनियर बालिका (अंडर-19) हैण्डबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने भारतीय जूनियर टीम बुधवार को रवाना हो गयी। इस चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम की कमान हरियाणा की खुशबू को सौंपी गयी है। टूर्नामेंट के लिए मुख्य कोच साई के अतनू मजूमदार बनाए गए है वहीं हरियाणा के अनूप सिंह और मणिपुर की टी.शीतल रानी शर्मा कोच की भूमिका में होंगे।
 
हैण्डबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव आनन्देश्वर पाण्डेय ने टीम की घोषणा करते हुए बताया कि भारतीय टीम की लिए तैयारी कैंप अयोध्या के डा.भीमराव अम्बेडकर इंडोर स्टेडियम में 27 जून से 17 जुलाई तक लगाया था। यहां ट्रैटाफ्लैक्स पर हुए इस शिविर में कड़े अभ्यास के बाद प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को कड़ा अभ्यास कराया। इसमें खासकर खेल की तकनीक, इंडयोरेंस, स्टेमिना व गति में सुधार के लिए विशेष मेहनत की गई जिसके चलते उम्मीद है कि टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »