18 Apr 2024, 13:09:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बाढ़ पीड़ितों के लिए इस खिलाड़ी ने दान की अपनी आधी सैलरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2019 5:11PM | Updated Date: Jul 17 2019 5:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। इन दिनों असम में भारी बारिश ने काफी तबाही मचा रखी है। इसी को लेकर देश की स्टार एथलीट हिमा दास ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई है। हिमा दास ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए अपनी आधी सैलरी दान कर दी है। वर्तमान में चेक गणराज्य में एथलेटिक्स इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचीं हिमा दास ने मंगलवार को मुख्यमंत्री राहत कोष में राज्य में बाढ़ के लिए अपनी आधी सैलरी दान कर दी। हिमा द्वारा दिया गया दान इंडियन ऑयन कॉर्पोरेशन से प्राप्‍त वेतन का हिस्‍सा है। आपको बता दें कि हिमा यहां एचआर ऑफिसर के पद पर हैं।
 
उन्होंने ट्वीट करके कॉरपोरेट घरानों से अपील करते हुए कहा कि वे दान दें और उनके प्रदेश को बचाएं। हिमा दास ने किया ये ट्वीट हिमा ने ट्वीट कर कहा कि असम में हालात काफी खराब है और करीब 30 जिले इससे प्रभावित हैं। बाढ़ से असम में हर साल हालात बदत्तर हो जाते हैं। इस साल अभी तक करीब 35 लोगों की मौत हो चुकी है। कई गांव पानी में डूब चुके हैं और अभी हालात तेजी से खराब हो रहे हैं। हिमा दास ने पिछले दो सप्ताह में तीन गोल्ड मेडल अपने नाम किए ‌थे और उनका यह गोल्‍डन सफर अभी भी जारी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »