19 Apr 2024, 15:13:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

संयुक्त 34वें स्थान पर रहे शुभंकर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2019 12:57AM | Updated Date: Jul 16 2019 12:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के शीर्ष गोल्फर शुभंकर शर्मा स्कॉटिश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 34वें स्थान पर रहे। शुभंकर ने पहले राउंड में पार 71, दूसरे राउंड में 66, तीसरे राउंड में 67 और चौथे राउंड में 67 का कार्ड खेला। उनका कुल स्कोर 13 अंडर 271 रहा। वह संयुक्त 50वें से संयुक्त 34वें स्थान पर पहुंचे। उन्हें इस प्रदर्शन से 42853 पाउंड की पुरस्कार राशि मिली। ऑस्ट्रिया के बर्न्ड वीजबर्गर ने खिताब जीता। वीजबर्गर और फ्रांस के हेबर्ट बेंजामिन का एक बराबर 22 अंडर 262 का स्कोर रहा जिसके बाद प्लेऑफ वीजबर्गर ने खिताब जीत लिया। पहले और दूसरे प्लेऑफ होल पर दोनों का स्कोर बराबर रहा लेकिन तीसरे प्लेऑफ होल पर वीजबर्गर जीत गए। उन्हें एक लाख 35 हजार 99 पाउंड की पुरस्कार राशि मिली। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »