19 Apr 2024, 17:11:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मुक्केबाजी विश्व चैम्पियनशिप : भारतीय पुरुष टीम घोषित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2019 4:31PM | Updated Date: Jul 10 2019 4:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मनीष कौशिक ने चार बार के एशियाई चैम्पियनशिप पदक विजेता शिवा थापा को हराते हुए 7 से 21 सितम्बर तक रूस के शहर एकातेरिनबर्ग में होने वाले एआईबीए पुरुष विश्व चैम्पियनशिप के लिए आठ सदस्यीय भारतीय दल में स्थान बना लिया है। इस दल का नेतृत्व एशियाई खेल चैम्पियन अमित पंघल कर रहे हैं।
 
पंघल (52 किग्रा) को एशियाई चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के कारण इस टीम में सीधा प्रवेश मिला है जबकि कौशिक (63 किग्रा), कविंदर सिंह बिष्ट (57 किग्रा), दुर्योधन सिंह नेगी (69 किग्रा), आशीष कुमार (75 किग्रा), ब्रजेश यादव (81 किग्रा), संजीत (91 किग्रा) और सतीष कुमार (91 प्लस किग्रा) को पटियाला स्थित राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) में बीते सप्ताह आयोजित ट्रायल्स के माध्यम से टीम में शामिल किया गया है।
 
हर कटेगरी के लिए सिर्फ टॉप-2 मुक्केबाज हाल के अपने प्रदर्शन के आधार पर ट्रायल्स के लिए योग्य थे। कौशिक ने विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य जीत चुके थापा को 63 किग्रा वर्ग के ट्रायल्स में विभाजित फैसले के आधार पर हराया। ट्रायल्स का यह सबसे चर्चित परिणाम रहा। थापा ने 2018 इंडिया ओपन में मिली हार का हिसाब कौशिक से इस साल गुवाहाटी में आयोजित इंडिया ओपन के माध्यम से चुकाया था और सोना जीता था लेकिन विश्व चैम्पियनशिप के लिए आयोजित ट्रायल्स में वह एक बार फिर कौशिक के आगे दोयम साबित हुए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »