16 Apr 2024, 17:52:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Other Sports

राज्य स्तरीय कैरम ओपन प्रतियोगिता 26 जुलाई से अजमेर में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2019 1:09AM | Updated Date: Jul 10 2019 1:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान के अजमेर में सेठ शंकर सिंह भाटी स्मृति राज्य स्तरीय कैरम ओपन प्रतियोगिता 26 से 28 जुलाई तक खेली जायेगी। राजस्थान कैरम संघ के अध्यक्ष सूरज खत्री ने आज यहां बताया कि प्रतियोगिता में राज्य के करीब 16 जिलों के 70 से अधिक खिलाड़ी शिरकत करेंगे। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव मोहम्मद सलीम और सह सचिव प्रवीण कुमार सैनी और मुख्य रैफरी जितेंद्र कुमार भार्गव होंगे। प्रतियोगिता में प्रविष्टि की अंतिम तिथि 25 जुलाई रखी गई है। उन्होंने बताया कि राज्य के कैरम संघों के पदाधिकारियों की बैठक अजमेर में 28 जुलाई को होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »