29 Mar 2024, 07:43:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में मीराबाई चानू ने जीता स्वर्ण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2019 6:29PM | Updated Date: Jul 9 2019 6:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपिया। पूर्व विश्व चैम्पियन मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैम्पियनशिप के पहले दिन मंगलवार को स्वर्ण पदक जीता। भारतीय दल ने आठ स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य समेत 13 पदक अपने नाम किए। मीराबाई ने महिलाओं के 49 किलो वर्ग में 191 किलो (84 प्लस 107) वजन उठाया। यहां से मिले अंक 2020 तोक्यो ओलंपिक की अंतिम रैंकिंग में काफी उपयोगी साबित होंगे। मीराबाई ने अप्रैल में चीन के निंगबाओ में एशियाई चैम्पियनशिप में 199 किलो वजन उठाया था, लेकिन मामूली अंतर से पदक से चूक गई थी। लंपिक 2020 की क्वालीफिकेशन प्रक्रिया 18 महीने के भीतर छह टूर्नामेंटों में भारोत्तोलकों के प्रदर्शन पर निर्भर है। इसमें से चार सर्वश्रेष्ठ नतीजों के आधार पर निर्धारण होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »