20 Apr 2024, 17:44:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Other Sports

कैडेट पहलवानों ने जीते तीन स्वर्ण सहित 23 पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2019 12:47AM | Updated Date: Jul 9 2019 2:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय कैडेट पहलवानों ने कजाखिस्तान के नूर सुल्तान में आयोजित कैडेट एशिया कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुये तीन स्वर्ण, 11 रजत और नौ कांस्य पदक जीत लिये हैं। यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रीको रोमन पहलवानों ने छह रजत और एक कांस्य पदक,महिला पहलवानों ने एक स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक तथा फ्री स्टाइल पहलवानों ने दो स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक जीते। ग्रीको रोमन पहलवानों ने कुल सात, महिला पहलवानों ने कुल आठ और फ्री स्टाइल पहलवानों ने कुल आठ पदक जीते हैं।

 

फ्री स्टाइल और महिला पहलवानों ने अपने अपने बर्गो में उपविजेता ट्रॉफी जीती जबकि ग्रीको रोमन पहलवान चौथे स्थान पर रहे। ग्रीको रोमन में अरशद(51), नीतेश (92) और सोनू(110) ने रजत हासिल किये जबकि हर्ष (45), प्रवीण (55), रवि (60) और नीरज (65) ने कांस्य जीते। महिला वर्ग में प्रियंका (55) ने स्वर्ण, कोमल (40), सोनम(65) और पूजा(73) ने रजत तथा स्वीटी (43), अंतिम (49), भाग्यश्री (61) और रितिका (69) ने कांस्य जीता। फ्री स्टाइल में विजय (71) और अमन (55) ने स्वर्ण, मनीष (65) और मोनू (92) ने रजत तथा सूरज (45), सुनील (51), दीपक (60) और अनिरूद्ध (110) ने कांस्य पदक जीते।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »