29 Mar 2024, 12:29:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Other Sports

महिला पहलवानों ने जीते दो स्वर्ण सहित 6 पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2019 12:03AM | Updated Date: Jul 8 2019 12:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत की महिला पहलवानों ने मैड्रिड (स्पेन) में चल रहे स्पेन ग्रां प्री कुश्ती टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक सहित कुल छह पदक जीत लिए। यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला पहलवानों ने दो स्वर्ण और चार रजत पदक हासिल किए। भारत ने इस टूर्नामेंट में कुल सात महिला पहलवानों को उतारा था लेकिन ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक चोट के कारण टूर्नामेंट से हट गई थीं। छह महिला पहलवानों ने पदक हासिल किए। एशियाई खेलों की स्वणई विजेता विनेश फोगाट ने अपनी श्रेष्ठता कायम रखते हुए 53 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
 
विनेश ने इस टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में 50 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था और इस बार उन्होंने 53 किग्रा वर्ग में सेवर्ण पदक जीता है। दिव्या काकरान ने 68 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता जबकि सीमा ने 50 किग्रा में रजन, पूजा ढांडा ने 57 किग्रा में रजत, मंजू ने 59 किग्रा में रजत और किरण ने 72 किग्रा में रजत जीता। भारत की कैडेट महिला पहलवानों ने कजाकिस्तान में कैडेट एशियाई जूनियर प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य सहित कुल आठ पदक जीते। प्रियंका (55) ने स्वर्ण, कोमल (40), सोनम (65) और पूजा (73) ने रजत तथा स्वीटी (43), अंतिम (49), भाग्यश्री (61) और रितिका (69) ने कांस्य पदक हासिल किए। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »