20 Apr 2024, 17:26:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

WWE रिंग में वापसी करने पर अंडरटेकर का बड़ा बयान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2019 12:39PM | Updated Date: Jul 3 2019 12:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। WWE रिंग में अंडरटेकर की वापसी ने इस अफवाह को सही साबित कर दिया। टेकर की एंट्री उस वक्त हुई जब शेन मैकमैहन और ड्रू मैकइंटायर रिंग में मौजूद थे।रॉ में शेन मैकमैहन और मैकइंटायर ने रिंग में आकर अंडरटेकर को आने वाले पीपीवी के मैच के लिए धमकी दी कि वह दोनों मिलकर उन्हें और रोमन को बुरी तरह से हरा देंगे। इसके बाद अपने शानदार अंदाज में अंडरटेकर ने रिंग में एंट्री की और शेन मैकमैहन और मैकइंटायर डर के वजह से रिंग के बाहर चले गए।
 
रिंग में पहुंचने के बाद अंडरटेकर ने बताया कि वह पिछले हफ्ते के रॉ में रोमन के लिए नहीं आए थे ,बल्कि शेन और मैकइंटायर को उन्होंने खुद चुना है ताकि वो उन्हें बता सके कि वो कौन हैं। अंडरटेकर ने अपने प्रोमो में कहा कि वो काफी समय पहले से ही आत्माओं को इकट्ठा करते आए हैं। इस बार वो इन दोनों की आत्मा इकट्ठा करेंगे। इसके अलावा शेन मैकमैहन को टेकर ने "RIP" की धमकी भी दे डाली। आपको बता दें कि जब शेन ने कुछ सालों पहले WWE में वापसी की थी तो अंडरटेकर के खिलाफ उनका मैच हुआ था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »