28 Mar 2024, 19:27:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शॉटगन विश्व चैंपियनशिप में उतरेगी 29 सदस्यीय भारतीय टीम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2019 12:24AM | Updated Date: Jul 2 2019 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत की 29 सदस्यीय शॉटगन टीम मंगलवार से इटली के शहर लोनाटो डेल ग्राडा में होने वाली द्विवार्षिक आईएसएसएफ विश्व शॉटगन चैंपियनशिप में अपनी चुनौती पेश करेगी। भारतीय टीम में जूनियर टीम के 12 सदस्य भी शामिल हैं। प्रतियोगिता में 12 पदक स्पर्धाओं में 83 देशों के 582 निशानेबाज उतरेंगे। ओलंपिक की सभी चार शॉटगन स्पर्धाएं इस प्रतियोगित में होंगी जिसमें मिश्रित टीम स्पर्धा भी शामिल है। भारतीय टीम अगले साल के टोक्यो ओलंपिक के लिए अनुभव हासिल करना चाहेगी ताकि वह इस वर्ष बाद में ओलंपिक कोटा टूर्नामेंटों में बेहतर प्रदर्शन कर सके। प्रतियोगिता की शुरुआत ट्रैप स्पर्धाओं से होगी और बुधवार को दूसरे दिन सीनियर तथा जूनियर वर्ग में चार ट्रैप फाइनल होंगे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »