16 Apr 2024, 23:00:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रूबिका ने मध्यप्रदेश को दिलाए दो स्वर्ण पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2019 12:51AM | Updated Date: Jun 30 2019 12:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित 19वीं कुमार सुरेन्द्र सिंह स्मृति शूंटिग चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश शूंटिग अकादमी की पैरा खिलाड़ी रूबिका फ्रांसिस ने दो स्वर्ण पदक मध्य प्रदेश को दिलाए। रूबिका ने यह पदक जूनियर एवं सीनियर वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल पैरा वुमेन स्पर्धा में अर्जित किए। चैम्पियनशिप में शूंटिग अकादमी के खिलाड़ियों ने कुल 17 पदक अर्जित किए हैं। इनमें रायफल खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, पांच रजत और पांच कांस्य पदक तथा पिस्टल खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण और दो रजत पदक अर्जित किए हैं।

चैंपियनशिप में महिला सीनियर वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रूबिका ने 550 अंक अर्जित किए और स्वर्ण पदक मध्यप्रदेश को दिलाया। इसी तरह जूनियर वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल पैरा वूमेन इवेन्ट में भी स्वर्ण पदक अर्जित किया। प्रदेश के खेल और युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने स्वर्ण पदक विजेता रूबिका के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है। रूबिका फ्रांसिस अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक जसपाल राणा एवं सहायक प्रशिक्षक जयवर्धन सिंह से शूंटिग खेल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »