28 Mar 2024, 23:57:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नए अवतार में सातवां आईएनआरसी खिताब जीतना चाहेंगे गौरव गिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2019 12:45AM | Updated Date: Jun 29 2019 12:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। देश के सबसे प्रतिष्ठित रैली चालक गौरव गिल सहित देश के कई नामी चालकों के साथ चैम्पियंस याच क्लब-एफएमएससीआई इंडियन नेशनल रैली चैम्पियनशिप-2019 का शुक्रवार को आगाज हुआ। गौरव नए अवतार में इस साल अपना सातवां आईएनआरसी खिताब जीतना चाहेंगे। इस रैली में इस साल देश भर से आए पांच प्रमुख टीमों से सम्बन्ध रखने वाले 51 टॉप चालकों ( इन टीम चैम्पियंस के 19 चालक शामल हैं) ने नए सीजन का आगाज किया। एमएमआरटी में इस साल पहली बार सुपर स्पेशल स्टेज का निर्माण किया गया है और इससे दर्शको को काफी करीब से एक्शन का लुत्फ लेने का मौका मिलेगा। तीन बार के एशिया पैसेफिक रैली चैम्पियन और छह बार के आईएनआरसी चैम्पियन गिल के लिए यह बिल्कुल नई शुरूआत होगी क्योंकि हाल ही में वह टीम एमआरएफ छोड़कर जेके टायर टीम से जुड़े हैं। 

 
गिल ने नए कीर्तिमान स्थापित करने के मकसद से यह करार किया है। महेंद्रा एडवेंचर की सवारी करने वाले गिल के साथ उनके पुराने और भरोसेमंद साथी मुसा शरीफ होंगे और ये दोनों प्रतियोगिता में नया आयाम स्थापित करने के लिए इस बार एक्सयूवी 300 की सवारी करेंगे। एमआरएफ द्वारा समर्थित आईएनआरसी के राउंड-1, साउथ इंडिया रैली में इस साल चालक कुल 298। 70 किलोमीटर की दूरी नापेंगे। इसमें से 117। 33 किलोमीटर की दूरी में 11 स्पेशल स्टेज बनाए गए हैं। पहले दिन के एसएसएस के बाद दूसरे और तीसरे दिन पांच-पांच स्टेज को पार करना होगा, जिसमें चालकों को काफी मजा आएगा। हमेशा की तहह टीम महेंद्रा की दूसरी कार भी खिताब की दावेदार होगी। इसमें पूर्व रेसिंगऔर रैलिंग चैम्पियन अमित्राजीत घोष और उनके सहचालक अश्विन नाइक होंगे, जो आईएनआरसी 1 कटेगरी में अपनी चुनौती पेश करेंगे। 
 
इन दोनों को हालांकि एक अन्य आईएनआरसी चैम्पियन कर्णा कादूर और उनके सहचालक निखिल वी पाई से चुनौती मिलेगी। निखिल और कर्णा अर्का मोटरस्पोर्ट्स से सम्बन्ध रखते हैं और दोनो आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आईएनआरसी 2 कटेगरी में भी काफी प्रतिस्पर्धा है। इसमें टीम चैम्पियंस के डीन मास्कारेनहास अपने साथी चालक श्रुप्था पाडीवेल के साथ, रेस कांसेप्ट के यूनुस इलियास अपने साथी चालक हरीश गौड़ा के साथ चुनौती पेश करते नजर आएंगे। इन दोनों टीमों को जेके का सहयोग प्राप्त है और इस कारण यह रेस और भी रोचक हो जाती है। इसी तरह आईएनआरसी 3 में 22 प्रतिस्पर्धी हैं। अर्जुन राव, चेतन शिवराम औ्र दाराउस एन।  श्राफ खिताब के दावेदार हैं। दो महिलाएं भी एक्शन में दिखेंगी। शिवानी पृथ्वी और गरिमा अवतार आईएनआरसी 4 में अपना दमखम दिखाना चाहेंगी। आईएनआरसी जूनियर कटेगरी में इस साल कुल आठ चालक हिस्सा ले रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »