29 Mar 2024, 18:16:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

19वीं कुमार सुरेन्द्र सिंह स्मृति शूटिंग चैम्पियनशिप में ऐश्वर्य ने लगाया सोने पर निशाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2019 12:06AM | Updated Date: Jun 26 2019 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। म.प्र. राज्य शूटिंग  अकादमी के रायफल खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह  तोमर ने दिल्ली मे आयोजित 19वीं कुमार सुरेन्द्र सिंह  स्मृति शूटिंग  चैम्पियनशिप में आज फिर सोने पर निशाना लगाया और बालक वर्ग जूनियर 50 मीटर रायफल प्रोन इवेंट में स्वर्ण पदक मध्यप्रदेश को दिलाया। इससे पूर्व ऐश्वर्य प्रताप सिंह  ने 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन की सीनियर एवं जूनियर व्यक्तिगत स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते हैं।

 
मध्यप्रदेश खेल एवं युवा विभाग की यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रतियोगिता में आज खेले गए जूनियर 50 मीटर रायफल प्रोन इवेंट के फायनल मुकाबले में ऐश्वर्य प्रताप सिंह  तोमर ने 616.3 अंको के साथ पहला और अकादमी के ही खिलाड़ी अमित कुमायु ने 611.1 अंक अर्जित कर दूसरा स्थान हासिल किया। हरियाणा के खिलाड़ी ने 610.5 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। चैम्पियनशिप में अकादमी के रायफल खिलाड़ियों ने अब तक 12 पदक प्राप्त किए हैं , जिनमें तीन स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य पदक शामिल है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »