19 Apr 2024, 19:04:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वीके पाहुजा तैराकी बुलेटिन का 39वां संस्करण रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2019 8:15PM | Updated Date: Jun 23 2019 8:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वीके पाहुजा तैराकी वार्षिक बुलेटिन का 39वां संस्करण रविवार को यहां रिलीज किया गया। सासंद मिनाक्षी लेखी ने इस संस्करण को रिलीज किया। बुलेटिन की पहली प्रति भारत में गोताखोरी के वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ पीडी दत्ता को भेंट की गई। इस अवसर पर भारत के युवा तैराक कुशाग्र रावत को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रावत ने टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए बी कट समय क्वालीफाई किया है। इस बुलेटिन में रावत और उनके कोच पार्था पर विशेष लेख दिया गया है। इस बुलेटिन को वीके पाहुजा की पुत्री मीनाक्षी पाहुजा ने संकलित किया है जो राजधानी के लेडी श्रीराम कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। मीनाक्षी पाहुजा खुद भी जानीमानी अंतर्राष्ट्रीय तैराक हैं जिन्होंने देश के लिए कई पदक जीते हैं। मीनाक्षी को इस वर्ष राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया था।

सांसद मीनाक्षी लेखी ने तैराकी में मीनाक्षी पाहुजा के  प्रयासों को जमकर सराहा और कहा कि उन्होंने अपने पिता द्वारा शुरू की गई शानदार  परंपरा को आगे बढ़ा कर भारतीय तैराकी में बड़ा योगदान दिया है। मीनाक्षी  पाहुजा ने दुनिया के लगभग सभी समुद्रों को तैर कर पार किया है। उनका नाम  अनेक रिकार्ड पुस्तिकाओं में दर्ज है। मीनाक्षी लेखी ने मीनाक्षी पाहूजा द्वारा अपने पिता वी के पाहूजा की याद में संकलित और प्रकाशित तैराकी बुलेटिन का विमोचन किया और कहा कि मीनाक्षी पाहूजा ने ना सिर्फ अपने पिता को सच्ची श्रद्धांजलि दी है अपितु बुलेटिन का 39वां संस्करण तैराकी में रूचि रखने वालों के लिए समग्र इतिहास भी है।

उल्लेखनीय है कि वीके पाहुजा अंतरराष्ट्रीय स्तर के तैराक, वाटर पोलो के धुरंधर खिलाड़ी, लेखक और मंझे हुए कोच भी थे। इस अवसर पर भारतीय तैराकी संघ के उपाध्यक्ष बलराज शर्मा, पूर्व  अंतरराष्ट्रीय तैराक सीता राम साहू, टोक्यो ओलंपिक की दहलीज पर खड़े उभरते तैराक कुशाग्र रावत, उनके पिता और कई अन्य हस्तियां मौजूद थे बुलेटिन में भारतीय तैराकी के राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनों, रिकार्डों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को बखूबी संजोया गया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »