29 Mar 2024, 06:32:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

तीरंदाजी : रिकर्व पुरुष टीम 14 वर्षों में पहली बार विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2019 5:40PM | Updated Date: Jun 13 2019 5:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हर्टोगेनबॉश। भारतीय रिकर्व पुरुष तीरंदाजों तरुणदीप राय, अतानु दास और प्रवीण जाधव ने अगले साल होने वाले टोक्यो ओलम्पिक खेलों के लिए देश को तीन ओलम्पिक कोटा स्थान दिलाने के बाद अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए 14 वर्षों के बाद विश्व चैंपियशिप के फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय तिकड़ी ने यहां चल रही विश्व चैंपियनशिप में बुधवार को कनाडा को 5-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाते हुए टोक्यो ओलंपिक के लिए कोटा हासिल किया था।
 
भारत ने गुरूवार को क्वार्टफाइनल में चीनी ताइपे को 6-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनायी और फिर सेमीफाइनल में मेजबान हॉलैंड को शूटऑफ में 5-4 से पराजित कर स्वर्ण पदक मुकाबले में स्थान बना लिया। भारतीय टीम इससे पहले 2005 में मैड्रिड में हुई विश्व चैंपियनशिप में फाइनल तक पहुंची थी। उस टीम के सदस्यों में तरुणदीप राय, जयंत तालुकदार, रॉबिन हंसदा और गौतम सिंह शामिल थे तथा इस टीम ने रजत पदक हासिल किया था। तरुणदीप 14 साल के बाद विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम में भी शामिल हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »