28 Mar 2024, 14:32:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बबीता फोगाट जल्‍द करेंगी शादी - इस पहलवान के साथ लेंगी 7 फेरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2019 1:55PM | Updated Date: Jun 5 2019 1:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान बबीता फोगाट ने अपना हमसफर चुन लिया है। बबीता भारत केसरी पहलवान विवेक सुहाग से शादी के बंधन में बंधेगी। उन्होंने ट्वीट कर अपने हमसफर के बारे में जानकारी दी है। झज्जर जिले के गांव मातनहेल निवासी विवेक सुहाग का परिवार नजफगढ़ में रहता है। बबीता के पिता द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता महाबीर पहलवान एवं चाचा सज्जन बलाली ने रिश्ता पक्का किया है। नवंबर के अंतिम या दिसंबर के प्रथम सप्ताह में बबीता और विवेक शादी के बंधन में बंधेंगे। 
 
हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव बलाली की बबीता फोगाट ने 2010 के राष्ट्रमंडल खेल में रजत पदक जीता था। इस उपलब्धि के आधार पर सरकार ने बबीता को 2013 में हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर : एसआई: बनाया था। एसआई बनने के बाद भी वह विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में देश के लिए लगातार पदक जीत रही हैं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »