29 Mar 2024, 17:35:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पुणे ने मुंबई को कबड्डी लीग में 49-26 से पटका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 28 2019 6:52PM | Updated Date: May 28 2019 6:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैसुरू। पुणे प्राइड की टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पारले इंडो इंटरनेशनल प्रीमियर कबड्डी लीग के पहले सीजन के दूसरे चरण में मुंबई छे राजे को एकतरफा अंदाज में 49-26 से हरा दिया। पुणे ने सोमवार रात खेले गए चार क्वार्टरों के इस मैच में मुंबई को 16-4, 12-7, 10-8, 11-7 से मात दी। पुणे की जोन-ए में नौ मैचों में यह सातवीं जीत है और टीम अब 14 अंकों के साथ अपने ग्रुप में मजबूती से शीर्ष पर कायम है। वहीं, मुंबई की आठ मैचों में यह तीसरी हार है। टीम आठ अंकों के साथ जोन-बी में दूसरे नंबर पर है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »