19 Apr 2024, 03:56:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

निशानेबाजी विश्व कप : चेनाई और पृथ्वीराज की अच्छी शुरुआत, शगुन को 35वां स्थान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2019 6:53PM | Updated Date: May 15 2019 6:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के कीनन चेनाई और पृथ्वीराज तोंडाईमान ने कोरिया के चांगवोन में चल रहे आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप के पांचवें दिन बुधवार को पुरुष ट्रैप स्पर्धा में 25 के दो परफेक्ट राउंड खेलकर 109 खिलाड़ियों के क्वालिफिकेशन में बढ़त बना ली। इस स्पर्धा के तीन और राउंड गुरूवार को खेले जाएंगे जिसके बाद छह शीर्ष निशानेबाज पदक राउंड में पहुंचेंगे। दोनों भारतीय निशानेबाजों का प्रदर्शन यदि कल भी ऐसा रहा तो उनके फाइनल में पहुंचने की पूरी उम्मीद है। चेनाई और पृथ्वीराज के साथ ब्रिटेन और कजाकिस्तान के निशानेबाज भी संयुक्त बढ़त पर हैं।
 
इस स्पर्धा में एक अन्य भारतीय निशानेबाज जोरावर सिंह संधू 50 में से 45 का स्कोर कर 82वें स्थान पर हैं। आज महिला ट्रैप स्पर्धा का समापन हुआ और भारत की शगुन चौधरी कुल 115 के स्कोर के साथ 35वें स्थान पर रहीं जबकि राजेश्वरी कुमारी को 99 के स्कोर से 56वां स्थान मिला। पुरुष ट्रैप के गैर प्रतिस्पर्धी एमक्यूएस वर्ग में लक्ष्य श्योरण ने पहले दो राउंड में 48 का प्रभावशाली स्कोर किया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »