20 Apr 2024, 10:08:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशियाई कुश्ती : ग्रीको रोमन में ज्ञानेंद्र ने जीता कांस्य, हरप्रीत फाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 28 2019 5:31PM | Updated Date: Apr 28 2019 5:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय ग्रीको रोमन पहलवान ज्ञानेंद्र ने चीन के शियान में चल रही सीनियर एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीतने का सिलसिला बरकरार रखते हुये रविवार को 60 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीत लिया जबकि हरप्रीत सिंह ने 82 किग्रा वर्ग के फाइनल में जगह बना ली। ज्ञानेंद्र के कांस्य और हरप्रीत के फाइनल में पहुंचने के साथ ही भारत के इस चैंपियनशिप में कुल 16 पदक हो गये हैं।ग्रीको रोमन पहलवान गुरप्रीत ने कल 77 किग्रा और सुनील ने 87 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीते थे। इससे पहले भारतीय महिला पहलवानों ने चार कांस्य पदक जीते थे जबकि फ्री स्टाइल पहलवानों ने एक स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य सहित कुल आठ पदक जीते थे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »