29 Mar 2024, 06:14:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जेरेमी लालरिनुंगा ने एशियाई वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में बनाया विश्व रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2019 6:19PM | Updated Date: Apr 21 2019 6:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 16 वर्षीय वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने रविवार को इतिहास रच दिया। दरअसल, एशियाई वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में यूथ ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट जेरेमी ने रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करके अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहे। जेरेमी ने ग्रुप बी में 67 किलो वर्ग में स्नैच में युवा, विश्व और एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने तीन में से दो प्रयास में 130 और 134 किलो वजन उठाया। पिछला रिकॉर्ड भी उनके ही नाम था जब उन्होंने इस साल 131 किलो वजन उठाया था। 
 
जेरेमी ने क्लीन एंड जर्क में अपने शरीर के वजन से दुगुना वजन दो सफल प्रयासों (157 और 163 किलो) में उठाया। उन्होंने कजाखस्तान के साइखान तेइसुयेव का 161 किलो का रिकॉर्ड तोड़ा। जेरेमी ने कुल 297 किलो वजन उठाया और वह पाकिस्तान के ताल्हा तालिब से पीछे रहे जिन्होंने 304 किलो वजन उठाया था। यह टूर्नामेंट ओलिंपिक क्वॉलिफाइंग भी है जिसके अंक तोक्यो ओलिंपिक 2020 की आखिरी रैंकिंग के वक्त गिने जाएंगे। बात दें कि पिछले साल भी जेरेमी ने इतिहास रचा था। वह यूथ ओलंपिक में किसी भी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »