18 Apr 2024, 08:49:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Other Sports

अमेरिका की किम्बर्ली ने जीता सातवां विश्व कप स्वर्ण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2019 10:20PM | Updated Date: Apr 14 2019 10:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमेरिका की किम्बर्ली रोड्स ने अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए यूएई के अल आइन में आईएसएसएफ शॉट गन विश्व कप में रविवार को महिला स्कीट स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया जबकि इस स्पर्धा में भारत की माहेश्वरी चौहान ने 21वां स्थान हासिल किया। माहेश्वरी ने क्वालिफिकेशन में 114 का स्कोर कर 21वां स्थान हासिल किया जबकि रश्मि राठौड़ और  गनेमत शेखों को क्रमश: 45वां और 48वां स्थान मिला। पुरुष वर्ग में अंगद वीर सिंह बाजवा क्वालिफिकेशन के पहले दिन 50 में से 47 का स्कोर कर 61वें स्थान पर हैं। मैराज खान और शीराज़ शेख ने 45 का स्कोर किया और वे 76वें और 85वें स्थान पर हैं। अमेरिका की किम्बर्ली ने पिछले दो वर्षों में अपना सातवां विश्व कप स्वर्ण जीता जिसमें इस वर्ष के दोनों विश्व कप खिताब शामिल हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »