29 Mar 2024, 10:09:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Other Sports

गेलेचर बने चैंपियन, राशिद-चिका को संयुक्त 10वां स्थान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2019 10:20PM | Updated Date: Mar 31 2019 10:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुरुग्राम। भारत के राशिद खान और एस चिकारंगप्पा रविवार को चौथे और अंतिम राउंड के बाद हीरो इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 10वें स्थान के साथ शीर्ष भारतीय रहे जबकि खिताब स्कॉटलैंड के स्टीफन गेलेचर ने जीता। डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब पर इस टूर्नामेंट के आखिरी दिन गेलेचर ने एक अंडर 71 का कार्ड  खेला और नौ अंडर 279 के स्कोर के साथ खिताब जीता। उन्होंने जापान के मासाहिरो कावामूरा को एक शॉट के अंतर से पीछे छोड़कर खिताब अपने नाम किया। कावामूरा का स्कोर आठ अंडर 280 रहा। 44 वर्षीय गेलेचर ने इस तरह अपना पांच साल का खिताबी सूखा समाप्त कर दिया।
 
गेलेचर ने अपना आखिरी खिताब 2014 में दुबई में जीता था। गेलेचर पिछले साल इंडियन ओपन में संयुक्त सातवें स्थान पर रहे थे। उन्हें इस जीत से 291660 डॉलर मिले। गेलेचर की जीत की सबसे खास बात यह रही कि उनके साथ उनका बेटा कैडी था। भारत के दो खिलाड़ियों ने टॉप-10 फिनिश हासिल करने में कामयाबी पायी। चिका तीसरे राउंड के बाद संयुक्त छठे स्थान पर थे लेकिन आखिरी राउंड में दो ओवर 74 का कार्ड खेलकर संयुक्त 10वें स्थान पर खिसक गए। राशिद ने दो अंडर 70 का कार्ड खेला और 11 स्थान का सुधार कर संयुक्त 10वां स्थान हासिल कर लिया। चिका और राशिद का स्कोर चार अंडर 284 रहा। भारत के शीर्ष गोल्फर शुभंकर शर्मा ने चौथे राउंड में तीन ओवर 75 का कार्ड खेला और पार 288 के स्कोर के साथ संयुक्त 27वें स्थान पर रहे। अन्य भारतीय खिलाड़ियों में गगनजीत भुल्लर, एसएसपी चौरसिया, अजितेश संधू ,राहिल गंगजी और गौरव प्रताप सिंह स्थान पर रहे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »