20 Apr 2024, 01:20:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

चांदी का आयात शुल्क मूल्य घटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2019 1:39PM | Updated Date: Mar 30 2019 1:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गत एक पखवाड़े के दौरान चांदी की कीमतों में गिरावट के मद्देनजर सरकार ने इसका आयात शुल्क मूल्य दो डॉलर घटा दिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, चांदी का आयात शुल्क मूल्य 492 डॉलर प्रति किलोग्राम से घटाकर 490 डॉलर प्रति किलोग्राम कर दिया गया है जबकि सोने का आयात शुल्क मूल्य 417 डॉलर प्रति दस ग्राम पर स्थिर रखा गया है।
 
आयात शुल्क मूल्य (टैरिफ वैल्यू) वह मूल्य है जिसके आधार पर आयातित सोने-चाँदी पर सीमा शुल्क लगाया जाता है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड हर पखवाड़े इसका निर्धारण करता है। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी औसत कीमतों को आधार बनाया जाता है। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »