कराची। सत्तर से अस्सी के दशक के दौरान पाकिस्तान में फर्राटा दौड़ के बादशाह जान परमाल का निधन हो गया है। जान परमाल के पुत्र ने बुधवार शाम ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। वह 72 वर्ष के थे और 1965 से 1974 के दौरान फर्राटा दौड़ में जान परमाल का कोई प्रतिद्वंदी नहीं था। उनके पुत्र एंटनी परमाल ने बताया कि जान परमाल को जून 2018 में अग्नाश्य का कैंसर हुआ था।
जान परमाल ने 1967 में रावलपिंडी में 100 मीटर के सबसे तेज धावक बने। इसके बाद ढाका 1968, कराची 1970, नवाबशाह 1971 और 1973 में अंतिम बार लाहौर में इस दौड़ के विजेता रहे। उन्होंने 1972 में म्युनिख ओलंपिक और 1966 तथा 1970 के एशियाई खेलों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 1969 में बान एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ उन्होंने अपने खेल जीवन के सर्वश्रेष्ठ समय 10.4 सेकेंड के साथ जीती थी।