25 Apr 2024, 11:40:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आनन्देश्वर पाण्डेय ओसीए स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य नियुक्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2019 6:09PM | Updated Date: Mar 20 2019 6:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के कोषाध्यक्ष आनन्देश्वर पाण्डेय को ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) की स्टैंडिंग कमेटी का सदस्य चुना गया है। पाण्डेय स्टैंडिग कमेटी में चुने जाने वाले उत्तर प्रदेश से पहले खेल प्रशासक है। उनकी नियुक्ति ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया के अध्यक्ष शेख अहमद अल फहद अल सबह ने मंगलवार को जारी एक पत्र के माध्यम से की।
 
शेख अहमद अल फहद अल सबह ने मार्च की शुरूआत में हुई ओसीए की बैठक में प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न स्टैंडिंग कमेटियों के सदस्यों की नियुक्ति की है। यूपी ओलंपिक संघ के  महासचिव अगले चार साल के लिए दस सदस्यीय स्पोर्ट्स फार आल स्टैंडिग कमेटी में सदस्य चुने गए है जो एशिया में ओलंपिक खेल का प्रचार करने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को खेल से जोड़ने का काम करेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »