17 Apr 2024, 02:08:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Other Sports

साबले ने स्टीपलचेज में तोड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2019 9:16PM | Updated Date: Mar 18 2019 9:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटियाला। अविनाश साबले ने 23वीं फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतिम दिन सोमवार को सनसनीखेज प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। 25 वर्षीय साबले ने 8:28.94 का समय निकालकर छह महीने पहले भुवनेश्वर में बनाया 8:29.80 का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। साबले ने इसके साथ ही एशियाई चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया क्योंकि भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने 8:35.00 का क्वालीफाईंग मार्क रखा था।

साबले ने इसके साथ ही सितम्बर- अक्टूबर 2019 में दोहा में होने वाली आईएएएफ विश्व चैंपियनशिप का 8:29.00 का क्वालिफिकेशन मार्क भी हासिल कर लिया। चैंपियनशिप में सात एथलीटों ने अगले महीने होने वाली एशियाई चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाइंग मार्क हासिल किया। शंकर लाल स्वामी ने स्टीपलचेज में 8:34.66 का समय निकाल कर एशियाई चैंपियनशिप का क्वालीफाइंग मार्क हासिल किया। एशियाई खेलों के स्वर्ण विजेता जिनसन जॉनसन ने 1500 मीटर,  अजय कुमार सरोज ने 1500 मीटर, राहुल ने 1500 मीटर, अरोकिया राजीव ने 400 मीटर और एशियाई खेलों की स्वर्ण विजेता स्वप्ना बर्मन ने महिला हेप्टाथलन में क्वालीफाइंग मार्क हासिल किया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »